Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा के भजनलाल सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री मनोनीत हुए हीरालाल नागर का बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिरोही गांव में स्वागत किया गया।
पार्टी के रामदेव धाकड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं को देखकर राज्य मंत्री नगर राजमार्ग ओर रुके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जगदीश धाकड, महेंद्र चौहान, रामलाल धाकड़, रामदेव धाकड़, रंजीत गुर्जर, विनोद माहुर समेत ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। राज्य मंत्री नागर ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो भी विभाग तथा पार्टी से जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निष्ठा के साथ निभाई जाएगी। दरअसल वे कोटा जाते वक्त यहां कुछ देर रुके।


