नगर पालिका देवली में आयोजित होगा शिविर
Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व उनका प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को लेकर 11 जनवरी को नगरपालिका देवली में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि इसे लेकर उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। उक्त बैठक में उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों का रिव्यू किया तथा आगामी दिनों में होने वाले शिविरों के संबंध में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक अधिशासी अधिकारी देवली छगनलाल यादव, पवन शर्मा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका दूनी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रामराय मीणा बीईईओ, रमेश चन्द मीणा प्रधानाचार्य राउमावि देवली, भागीरथ मीणा प्रोग्रामर, चन्द्रप्रकाश चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता नगरपालिका देवली, आशीष खण्डेलवाल सहायक लेखाधिकारी नगरपालिका आदि थे।



