Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हिट एंड रन केस मामले को लेकर बुधवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीना ने अपने कार्यालय में टैक्सी यूनियन, टेंपो यूनियन व पेट्रोल पंप डीलर्स के साथ बैठक की।
वहीं उन्हें उक्त कानून के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं शहर स्थित पेट्रोल पंपो में डीजल, पेट्रोल की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक देवली सुरेश कुमार, अधिशासी अधिकारी छगनलाल यादव समेत अधिकारी व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।



