Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में देवली के तनय माधवानी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टोंक के खिलाड़ी को हराकर राजस्थान अंडर-14 टीम में स्थान सुनिश्चित किया।
तनय के परिजनों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना उसका लक्ष्य है। इसी तरह प्रतियोगिता में गौरव राणावत, अगम ओझा, देवांश व वसल ने भी दूसरे राउंड में जीत दर्ज की। खिलाड़ियों की सफलता पर उनके परिजनों ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता चौमूं में आयोजित होगी।


