Deoli News 16 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर ने गुरुवार को क्षेत्र के चांदली की झोपड़ियां निवासी रामेश्वर गुर्जर को प्रदेश कार्यालय मंत्री मनोनीत किया है। गुर्जर के कार्यालय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
मोबाइल लौटाकर ईमान का परिचय दिया
देवली। सड़क पर मिला मोबाइल एक युवक ने उसके मालिक को लौटाकर अपने ईमान का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार यह युवक यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र ठागरिया है। जिन्हें सड़क पर मोबाइल मिला था। मोबाइल की पड़ताल किए जाने पर यह फोन हनुमान नगर निवासी राकेश मीणा का निकला। रूपेंद्र ने राकेश मीणा को सूचना देकर उन्हें यह मोबाइल वापस लौटा दिया है। मोबाइल मालिक राकेश मीणा ने रूपेंद्र का आभार व्यक्त किया।


