जयपुर से कोटा लौटते वक्त हुआ हादसा
Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर पोल्याड़ा पुलिया के करीब सोमवार दोपहर एक वैगनआर कार पलट जाने से उसमें सवार 4 जने घायल हो गए। यह सभी लोग कोटा निवासी है, जो जयपुर से वापस कोटा लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा पोल्याड़ा पुलिया के करीब हुआ। कोटा निवासी परिवार अपनी कार से जयपुर से वापस कोटा लौट रहे थे। इस बीच उनकी कार का टायर फट गया और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ताराचंद जैन निवासी डीसीएम कोटा घायल हो गए। वहीं उनकी पत्नी कांता देवी पुत्र प्रतीक जैन एवं पुत्री तृप्ति जैन भी घायल हुई है। जिनके सभी के चोटे आई है। इन घायलों को एंबुलेंस से देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी घायल खतरे से बाहर है। घायल तृप्ति जैन ने बताया कि उनका परिवार गत 2 दिन पूर्व जयपुर मानसरोवर में उनकी बड़ी बहन के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस कोटा से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घायल सदमे में है।
सूचना पर देवली सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेंद्र बड़जात्या, मनीष मालू, विकास जैन समेत लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों की सुध ली। वहीं चिकित्सक चैतन्य प्रकाश मीणा, चिकित्साकर्मी प्रवीण मीणा, हरिसिंह मीणा, जिनेन्द्र जैन ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।


