Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच देवली के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के समक्ष रखे 67 प्रकरण में 62 निस्तारित हुए।
इसी तरह अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली में 50 प्रकरण में 40, ग्राम न्यायालय देवली में 95 में से 85, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी में 55 प्रकरण में से 45 प्रकरण निस्तारित किए गए। तालुका विधिक सेवा समिति देवली में कुल 2 हजार 245 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गए। इनमें से 88 प्रकरण का निस्तारण किया जाकर 3399130 रूपए की रिकवारी के लिए समझौता हुआ। इस तरह लोक अदालत बैच के समक्ष कुल 2 हजार 512 प्रकरण रखे गए। जिनमें से कुल 320 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए है।



