Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरिको स्थित फैक्ट्री में घुसे बदमाश, कर्मचारी को बंधक बनाकर ले गए...

रिको स्थित फैक्ट्री में घुसे बदमाश, कर्मचारी को बंधक बनाकर ले गए नकदी व सामान

देवली में बदमाशों के हौसले बुलंद, सोमवार को भी हुई थी वारदात


Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर रोड स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में बीती रात चार-पांच बदमाशों ने एक फैक्ट्री के कर्मचारियों को बंधक बनाकर नकदी व सामान लूट लिया। बाद में कर्मचारियों ने जैसे तैसे स्वयं को रस्सी से मुक्त किया तथा वारदात की जानकारी दी। 

सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा पीड़ित फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। दरअसल यह वारदात देवली गांव रोड स्थित आरती स्टोन पर हुई। पीड़ित फैक्ट्री मालिक श्योजी लाल मीणा निवासी डाटुंदा ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे बाद कार सवार चार पांच बदमाश आए। बदमाशों की कार के निशान सुबह देखे गए हैं। जिन्होंने फैक्ट्री में घुसकर वहां कार्यरत कर्मचारी समीर मुसलमान निवासी किशनगढ़ हाल निवासी देवली के साथ मारपीट की। बदमाशों ने समीर को जमकर पीटा तथा उसके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद सबसे पहले उन्होंने कर्मचारी समीर का मोबाइल ले लिया। वही फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर से तेल व कॉपर चुरा लिया

36 बोल्ट खोलकर चुराया तेल

पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने बताया कि बदमाशों ने उनकी फैक्ट्री में लगे ट्रांसफार्मर के 36 बोल्ट खोलें तथा उसमें रखा तेल व कॉपर चुरा लिया। ट्रांसफार्मर खोलने के लिए औजार बदमाश साथ ही लाए थे। इसके अलावा कर्मचारी को दिए गए 50 हजार रुपए भी बदमाशों ने लूट लिए। फैक्ट्री मालिक ने यह राशि समीर को दी थी। कर्मचारी समीर ने जैसे तैसे पैर में बंधी रस्सी खोली। इसके बाद दोनों हाथों को रस्सी से मुक्त किया। वही रात होने की वजह से वह जानकारी देने के लिए किसी मोबाइल ढूंढता रहा। लेकिन कई लोगों ने उसे मोबाइल नहीं दिया।

गत 26 जनवरी को भी हुई थी वारदात

दरअसल यह फैक्ट्री देवली गांव रोड पर अंतिम औद्योगिक इकाई है। यहां 26 जनवरी को भी ऐसे ही बदमाश आए। जिन्होंने उसे समय कार्यरत कर्मचारी मनीष प्रजापत निवासी डाटुंदा को पीटा तथा उसका मोबाइल ले गए। उक्त घटना के बाद कर्मचारी मनीष प्रजापत वापस काम पर नहीं आया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़ित फैक्ट्री मालिक व कर्मचारियों ने आप बीती सुनाई। वहीं पुलिस ने पीड़ित पक्ष को रिपोर्ट देने को कहा है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d