Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में प्रतिदिन सूर्य नमस्कार सिखाया जा रहा है। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को सरकार के निर्देशानुसार मनाए जाने वाली सूर्य सप्तमी को एक साथ सूर्य नमस्कार किया जाना है।
इसके तहत शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश मीणा के मार्गदर्शन में विद्यार्थी सूर्य नमस्कार सीख रहे हैं। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया जा रहा है। इसके तहत सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को शामिल किया गया है। सूर्य सप्तमी पर सभी विद्यार्थियों के एक साथ सूर्य नमस्कार करने पर एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा। इस अभ्यास में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सूर्य नमस्कार का अभ्यास वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट, अशोक शर्मा, दिव्यांशी जैन के निर्देशन में करवाया जा रहा है। यहां प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने सूर्य नमस्कार का स्वास्थ्य में महत्व एवं लाभ की जानकारी दी गई।



