Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में मंगलवार व्यावसायिक शिक्षा का महत्व, उपयोगिता, रोजगार के अवसरों की जानकारी के उद्देश्य से कौशल विकास मेले का आयोजन हुआ।
इस दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दरअसल व्यावसायिक शिक्षा के अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कौशल विकास बाल मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को श्रम की महत्ता, स्थानीय कलाओं और कारीगरी सहित विभिन्न व्यवसायों के महत्व से परिचित कराना व स्वरोजगार की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में देवली शहर से टू व्हीलर मैकेनिक गोविंद माली व सांवरिया वर्मा, पार्लर प्रदीप कुमार सेन, बढ़ई गोविंदराम, टेलर नोरत मल बलाई व मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कलाकार बाबूलाल प्रजापत ने विद्यार्थियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों से अवगत करवाया। प्रदर्शनी के जरिए विद्यार्थियों मे परंपरागत व्यवसायों से सम्बंधित कौशल विकसित किया गया।



