Deoli News 13 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ में गत दिनों प्रजापति समाज की ओर से श्री यादें माता मन्दिर में जन्मोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जो खेरेश्वर महादेव मंदिर से मुख्य बाजार होती हुई माता मंदिर पहुंची।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजीपी विजय सिंह बैंसला, पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान पप्पू लाल प्रजापत सहित थे। यहां समाज द्वारा प्रजापति समाज का बोर्ड बनाने के लिए कहा गया। बैंसला ने कहा कि अपनी संतानों के मोबाइल पर नहीं, शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर प्रजापति समाज के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत, पूर्व उपप्रधान रमेश भारद्वाज, देशराज मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर अजमेर जिला अध्यक्ष प्रजापत समाज दुर्गालाल प्रजापत, टोंक ज़िला अध्यक्ष रोडूलाल प्रजापत, वार्ड पार्षद अभिषेक गोठवाल, राजेश्वर गिरी रामपाल महाराज, देवलाल कुम्हार, बनवारी कुम्हार, रामावतार प्रजापत, रमेश कुमार प्रजापत घाड़, देवलाल गुर्जर अध्यक्ष क्रय विक्रय सहकारी समिति देवली, वेद प्रकाश गुर्जर सहित उपस्थित थे।



