Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsरिमेंबरेंस डे मनाया, श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रिमेंबरेंस डे मनाया, श्रद्धांजलि अर्पित की गई


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार रात वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे मनाया गया। इसे लेकर परिवहन विभाग ने सालभर में अलग-अलग सड़क हादसों की वजह से मारें गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

शहर के ममता सर्कल पर मोमबत्ती जलाई गई। वहीं मौजूद लोगों से भी सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया गया। वर्ल्ड रिमेंबरेंस डे पर कैंडल जलाकर पूरें वर्ष में अलग-अलग रोड एक्सीडेंट के मृतकों की आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं रोड एक्सीडेंट के लिए लापरवाही को सबसे बड़ी वजह बताया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सुरक्षा नियमों की पूरी पालना करने के लिए प्रेरित किया। वहीं सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के पालना की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान उपपरिवहन निरीक्षक अशोक कुमार, सूचना सहायक रवि जाखड़, यातायात शाखा के ओमप्रकाश टेपण, गार्ड शिवराज सिंह, रामेश्वर गुर्जर, नीरज शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d