Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceरीको के डंपिंग यार्ड को निरस्त करने की मांग

रीको के डंपिंग यार्ड को निरस्त करने की मांग


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत पनवाड़ में रीको के आवंटित डंपिंग यार्ड को निरस्त करने की मांग को लेकर पनवाड़ के ग्रामीणों ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद को आपत्ति दर्ज कराई है।

उक्त आपत्ति में बताया कि ग्राम पंचायत पनवाड़ में पहले से ही नगर पालिका का डंपिंग यार्ड स्थित है। जहां पहले से ही गंदगी फैली रहती है। वही ग्राम पंचायत की एनओसी के बगैर ही रीको का डंपिंग यार्ड भी आवंटित कर दिया गया। जबकि उक्त क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल व मानव धर्म मानसिक विद्यालय समेत दो शैक्षणिक संस्थान स्थित है। रीको का डंपिंग यार्ड आवंटित किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। जिसे निरस्त करने की मांग की गई। ज्ञापन सपने में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, रणवीर सिंह चौहान, यतेंद्र नामा, नोरतमल नामा, राजकुमार, सोहनलाल समेत लोग शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d