Toda rai singh News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोडारायसिंह थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरुवार को चेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है।
थाना प्रभारी रोडूराम ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उनकी अगवाई में गठित टीम ने बस्सी चौराहे पर नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान सालग्यावास जाने वाले मार्ग पर चेजा पत्थर का परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई तथा आरोपी रमेश पुत्र प्रताप रेगर निवासी सालग्यावास पुलिस थाना टोडारायसिंह को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर अनुसंधान शुरू किया गया है।



