Thursday, October 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"वरिष्ठ नागरिक दिवस" पर 10 वरिष्ठजनों का सम्मान किया

“वरिष्ठ नागरिक दिवस” पर 10 वरिष्ठजनों का सम्मान किया


Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली की ओर से गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर स्थानीय पेंशनर भवन में वरिष्ठ जन गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस दौरान देवली के 10 वरिष्ठ नागरिकों का माला, साफा व दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इनमें पूर्व आईएएस केआर कमलेश, पूर्व आईएएस शिवजीराम मीणा, रमेश जिंदल, प्रेमचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, शिखर चंद, सत्यनारायण गोयल और घीसालाल टेलर शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस केआर कमलेश एवं पूर्व आईएएस शिवजी राम मीणा ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक दिवस के बारे में बताया। गोष्ठी में संस्थान के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, महामंत्री अशोक कुमार दुबे, राजकुमार कोठारी, अशोक माहेश्वरी, संजय सेठी, राकेश ओसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here