नगर पालिका की बजट बैठक आज
Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली की साधारण सभा में बजट बैठक 27 जनवरी शाम 4:15 बजे आयोजित की जाएगी।
अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में बजट पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। बैठक की समाप्ति के बाद विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही नए विकास कार्यों का शिलान्यास भी होगा।



