Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदेवली में मौसम का यू-टर्न : तेज बारिश के साथ गिरे ओले

देवली में मौसम का यू-टर्न : तेज बारिश के साथ गिरे ओले

कड़ाके की ठंड ने फिर दी दस्तक


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर अचानक पलटा खाया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर होते-होते मध्यम दर्जे की बारिश का रूप ले लिया।

दोपहर करीब 12 बजे कुछ मिनट शहर के कई इलाकों, विशेषकर पटेल नगर में बारिश के साथ बर्फ के ओले भी गिरे, जिससे चारों ओर ओलों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। बेमौसम हुई इस ओलावृष्टि और बारिश के कारण सड़कों पर पानी बह निकला और पूरा इलाका शीत लहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में जारी अनुमान के अनुसार ही मंगलवार को दो अलग-अलग चरणों में हुई इस बारिश ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है। दोपहर के समय जहां तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था, जो बारिश और ठंडी हवाओं के कारण काफी कम महसूस हो रहा है। इस गलन ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया है और लोग फिर से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के बाद सर्दी में कमी आई थी। लेकिन एक बार फिर गत 23 जनवरी से सर्दी परवान चढ़ने लगी है। लिहाजा गर्म कपड़े, कैप, मफलर, जैकेट, गर्म शॉल फिर से कम आने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d