Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रक ने बाइक के मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने बाइक के मारी टक्कर, महिला की मौत

एक अन्य घायल


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के भाव का गुड्डा गांव के समीप एक ट्रक ने बाइक को ओवरटेक कर गिरा दिया। जिससे बाइक सवार महिला एवं पुरुष गंभीर घायल हो गए।

वहीं इलाज के दौरान महिला ने बूंदी अस्पताल में दम तोड़ दिया। उक्त मामले में हेमराज पुत्र तुलसीराम मीणा निवासी रघुनाथपुरा गांवड़ी थाना देवली ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि उसके चचेरे भाई गोपाल की पत्नी मडी देवी निवासी रघुनाथपुरा अपने जीजा दयालराम पुत्र गोकुलराम मीणा निवासी खोहरा खुर्द के साथ गत 25 जनवरी को बाइक पर बैठकर देवली की ओर आ रही थी। इसी बीच भाव का गुड्डा गांव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से ट्रक को चलाते हुए बाइक को ओवरटेक कर टक्कर मार दी। बाइक की गिरते ही ट्रक चालक मडी देवी के ऊपर से ट्रक को निकालकर ले गया।

घायल मडी देवी एवं दयाल राम को चिकित्सालय लाया गया, जहां से मडी देवी को बूंदी रैफर कर दिया गया। बूंदी में इलाज के दौरान मडी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d