शुक्रवार को कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ
Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव-2024 (देवली-उनियारा) के तहत शुक्रवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव-2024 में नामांकन दाखिल करने के पहले दिन देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।
ईवीएम व वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न
विधानसभा उपचुनाव (देवली-उनियारा) में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में उपयोग होने वाली ईवीएम-वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौकरिया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में देवली-उनियारा विधानसभा के 307 मतदान केंद्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम-वीवीपैट के रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 399 बीयू, 399 सीयू तथा 429 वीवीपैट का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को रेंडमाइजेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।




