Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबीजेपी उम्मीदवार का फैसला दिल्ली की निर्णायक बैठक में

बीजेपी उम्मीदवार का फैसला दिल्ली की निर्णायक बैठक में


Deoli News 18 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली- उनियारा समेत 7 विधानसभा सीटों पर 13 नवम्बर को होने जा रहे उपचुनावों के चलते अब बीजेपी उम्मीदवारों का फैसला दिल्ली में होगा। यह बैठक 19 अक्टूबर की रात को हो सकती है।

जिसमें राजस्थान के बारे में उम्मीदवारो पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला अभी विदेश में है और दोनो बड़े नेताओं के आज देर रात तक दिल्ली पहुँचने की संभावना है। हालांकि बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने सभी 7 सीटों के लिए उम्मीदवारों की प्रस्तावित पैनल तैयार कर भेज दी है। जिन पर अब आखरी वार्ता हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि क़ई सीटों पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। जिनमे देवली-उनियारा की सीट भी शामिल है। पार्टी जातिगत समीकरणों को साधने में जुटी है।

हालांकि 18 अक्टूबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ पर्चे दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं 25 अक्टूबर पर्चे दाखिल करने की आखरी तारीख होने से अब मात्र 7 दिन बचे है। लिहाजा दोनो ही पार्टियों को जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करनी पड़ेगी। क्योंकि दीपावली का पर्व भी नजदीक है। सूत्रों का कहना है कि 19 अक्टूबर की रात को टिकट पर फैसला संभव है। लेकिन यदि स्थिति विरोधाभासी हुई तो मामला 23 अक्टूबर तक भी खिंच सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d