पंचकल्याणक महोत्सव में करेंगे शिरकत
Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर 8 फरवरी को क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

विधायक कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार गुर्जर रविवार सुबह देवली शहर और मालेड़ा ग्राम पंचायत का दौरा करेंगे। विधायक सुबह 9 बजे शहर की ज्योति कॉलोनी में आयोजित ‘श्री मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव’ में भाग लेंगे। इसके बाद विधायक गुर्जर दोपहर 11:30 बजे ग्राम पंचायत मालेड़ा पहुंचेंगे। यहाँ वे ‘ग्रामोत्थन शिविर’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



