Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में गुरुवार को विधिक साक्षरता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा एवं न्यायाधिकारी हर्ष मीणा द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।
ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी हर्ष मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, साइबर सिक्योरिटी और नशा मुक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। बालिकाओं को निर्भय होकर सटीक निर्णय लेने और अपना मनोबल ऊंचा रखने की सीख दी गई। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहा।



