Deoli News 9 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर गुरुवार को विवेकानंद कॉलोनी के शांतिनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
इसे लेकर सुबह 8 से 9:30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया। शांतिनाथ जिनालय के अध्यक्ष अनिल जैन (बाजटा) ने बताया कि इस दौरान देवली जैन अग्रवाल समाज के लोगों और महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। महामंत्र की दिव्य शक्ति से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं अटूट शांति के संचार की मंगल कामना की गई। इस सामूहिक जाप का मुख्य उद्देश्य जनमानस के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करना और आध्यात्मिक चेतना जागृत करना रहा। भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों को धर्म और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।



