Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया

विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया

एक फरवरी को जुटेगा सकल हिंदू समाज


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में धार्मिक चेतना और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पनवाड़ में चल रही हैं।

पनवाड़ मंडल में बुधवार को इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें मंडल प्रभारी पीएल जांगिड़, संयोजक योगेंद्र सिंह, सचिव सुमित, राजकुमार, पानमल और नंदाराम सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। यह सम्मेलन एक फरवरी को कचहरी चौक मेन बाजार पनवाड़ में होगा। आयोजन में कलश यात्रा और प्रवचन मुख्य रहेंगे। सकल हिंदू समाज पनवाड़ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और विमोचन के दौरान सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d