Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शहर के दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में आगामी रविवार 18 जनवरी को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगेगा।
यह शिविर उन जरूरतमंद रोगियों के लिए एक अवसर है, जो आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं और आधुनिक उपचार चाहते हैं। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक है, जहाँ अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर परामर्श दिया जाएगा। जांच के दौरान जिन रोगियों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनका चयन ऑपरेशन के लिए किया जाएगा। चयनित रोगियों का निःशुल्क बिना टांके वाली नवीनतम तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। यहां रोगियों को अपने साथ आधार कार्ड या राशन कार्ड की फ़ोटो प्रति और मोबाइल नं लाना अनिवार्य होगा।
जबकि मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को अपने ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। विशाल अस्पताल में राजस्थान सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार (आरजीएचएस) की सुविधा भी उपलब्ध है।


