Deoli News 4 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एमडीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रथम सेमेस्टर की विश्वविद्यालय परीक्षा 8 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार अब एक सेमेस्टर में एक विषय का अंकभार 100 होगा।
जिसमें से 70 अंकों की मुख्य परीक्षा होगी तथा 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। जिसका आयोजन महाविद्यालय स्तर पर करवाया जा चुका है । दूनी महाविद्यालय प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि बीए पार्ट द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय सीमा 20 फरवरी से 10 मार्च के मध्य आयोजित होगी। प्रथम सेमेस्टर की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा सेमेस्टर परीक्षा के समाप्त होने के बाद आयोजित होगी।
विद्यार्थियों को समझाया स्पर्श ज्ञान
सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित राजस्थान कार्यक्रम के तहत राउमावि डाबरकलां में शनिवार को छात्र छात्राओं को अच्छे व बुरे स्पर्श के बारे में बताया गया। प्रभारी सन्तोष वर्मा ने बताया कि बुरे स्पर्श से घबराकर डरना नही चाहिए।
माता, पिता और शिक्षकों की मदद से दोषी को सजा दिलाई जा सकती है। यदि कोई मदद नही करता है तो 1098 पर फोन करके मदद मांगनी चाहिए। यहां आशा मीणा, भंवर लाल मीणा, सुधीर चौधरी, नंदसिंह राजावत, सुनीता वैष्णव, छगनलाल मीणा, संतोष कुमार मीणा आदि मौजूद थे।


