Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessविश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म मानसिक विमंदित गृह एवं मानव धर्म बहुदिव्यांग विद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक शिविर के रूप में हुआ।

यहां मानसिक दिव्यांग विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. लालाराम मीणा (पूर्व चिकित्सा अधिकारी देवली) प्रधान नागर, अशोक नागर (नर्सिंग स्टाफ), शिशुपाल नागर नर्सिंग सहायक द्वारा किया गया। चिकित्सक ने कहा कि इन मानसिक दिव्यांग छात्र, छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने एवं इनके स्वास्थ्य के प्रति अभिभावको को जागरूक करने की आवश्यकता है। प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में 76 से अधिक मानसिक दिव्यांग छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक परीक्षण किया गया।

इस दौरान कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखपाल सत्यनारायण सेन, सुरेश अग्रवाल, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, प्राचार्य महेश कुमार शर्मा, कोर्स कॉडिनेटर जगत बहादुर यादव, अभिजीत यादव, अंशु शर्मा, कृष्णा देवी, विशेष शिक्षक बिरधीचन्द प्रजापत, विवेक टांक, मनोज गुर्जर सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d