Deoli News 17 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव के वार्ड नं 3 स्थित शराब की अवैध ब्रांच को हटाने की मांग का ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शराब की ब्रांच के समीप ही एक निजी और एक सरकारी विद्यालय तथा बाबा रामदेव का मंदिर है।
जहां दुकान के बाहर शराबियों का जमावड़ा होने से माहौल खराब रहता है। ऐसे में मंदिर व विद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों व श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि 31 मार्च को बाबा रामदेव मंदिर में विशाल भंडारा व जागरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें बाहर से संत व साध संगत के आने की संभावना है। इससे पूर्व शराब की दुकान को हटवाकर अन्यत्र स्थापित करवाने की मांग की। ज्ञापन में मुरारीलाल, नंद किशोर वर्मा, जयनारायण, भंवरलाल, महेश, कमलेश, निर्मल, कैलाश सहित ग्रामीण थे।



