Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsशहर के जयपुर रोड प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाए

शहर के जयपुर रोड प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाए


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड प्रवेश द्वार पर हो रहे स्थाई अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने देवली ईओ सुरेश कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि प्रवेश द्वार के नजदीक लोगों ने सड़क किनारे फल व सब्जी के ठेले और स्थाई दुकाने लगा ली। जिससे अतिक्रमण बढ़ रहा है। पक्की केबिनों का निर्माण होने लगा है। वही अंडरपास पुलिया के करीब होने से यहां 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में हर वक्त हादसे का अंदेशा और जान माल का खतरा बना रहता है। लिहाजा अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। ज्ञापन सत्यनारायण साहू, राहुल, कमला देवी, सीता देवी, बाबूलाल बैरवा के नाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d