Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशादी की भांति होगा "महाशिवरात्रि महोत्सव", हल्दी व मेहंदी कार्यक्रम भी होंगे

शादी की भांति होगा “महाशिवरात्रि महोत्सव”, हल्दी व मेहंदी कार्यक्रम भी होंगे

बारात भी रवाना होगी


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी के लोग इस बार महाशिवरात्रि का महोत्सव आधुनिक शादी विवाह आयोजन की तरह मनाएंगे। इसे लेकर निमंत्रण पत्र भी छपाए गए।

कॉलोनी निवासी व आयोजन से जुड़े उमाशंकर वैष्णव ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर भगवान शिव और माता पार्वती के शुभ विवाह का कार्ड प्रकाशित किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। वहीं इसी रात 8 बजे रात्रि जागरण होगा। जबकि 26 फरवरी को सुबह 7:30 से 10 बजे तक शिव अभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा सुबह 10 बजे शिव बारात पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से रवाना होगी। शाम 5 बजे श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन भी होगा। यह आयोजन शिव मंदिर निर्माण सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है। उक्त महोत्सव का हूबहू शादी की तरह कार्ड बनाया गया है।

बता दे कि पशुपतिनाथ महादेव का मंदिर जयपुर-कोटा बायपास पर सूर्य महल होटल के पीछे की ओर स्थित है। महोत्सव को लेकर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा को निमंत्रण दिया गया है। वहीं आयोजनकर्ता रविवार को स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर को भी निमंत्रण पत्र देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d