Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpफुटबॉल प्रतियोगिता शुरू : विधायक ने किया उद्घाटन

फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू : विधायक ने किया उद्घाटन


Deoli News 28 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के गाडोली गांव में रविवार को ‘शिव फुटबॉल प्रतियोगिता’ का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर-कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा रहे।

जिन्होंने फुटबॉल को किक मारकर और खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनसे अनुशासन और टीम भावना का विकास भी होता है। उन्होंने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में गाडोली सरपंच अशोक मीणा और शिवलाल मीणा समेत मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन स्थानीय और आसपास की टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d