Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ मंदिर देवली समिति की कार्यकारिणी का गुरुवार को गठन किया गया है।
इस दौरान मौजूद सांवरिया सेठ के सभी श्रद्धालुओं द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर रामसिंह शक्तावत को मनोनीत किया गया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत द्वारा उपाध्यक्ष पद पर संपत सुवालका, सचिव पद पर केपी सिंह नरूका, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष पाराशर एवं सहसचिव पद पर पंकज अग्रवाल को नियुक्त किया गया। इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी।


छोटी सी वजह के कारण बड़े भाई का सिर कुल्हाड़ी से फाड़ दिया, रोंगटे खड़े कर देगी घटना


