Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय विस्थापित संघर्ष समिति ने बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के निर्णय के विरोध में चल रहे गतिरोध को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक राजेंद्र गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है।
नगर पालिका परिसर में आयोजित इस बातचीत के दौरान समिति ने स्पष्ट किया कि बांध की क्षमता बढ़ाने से विस्थापितों के समक्ष नए संकट खड़े हो जाएंगे, जिसे लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन और संघर्ष जारी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रहलाद मीणा, विजयलक्ष्मी जांगिड़, सत्यनारायण, धनराज मीणा, प्रहलाद जांगिड़ और राजबहादुर वर्मा ने विस्थापितों की पीड़ा साझा करते हुए प्रस्ताव पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति के लोग बांध की भराव क्षमता एक मीटर बढ़ाने की प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। लेकिन समिति की कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



