Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन हुआ

विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन हुआ


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में भारतीय स्काउट और गाइड के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। स अवसर पर दीप्ति गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय और स्काउट मास्टर साबूलाल मीणा ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

विजय सिंह द्वारा प्रश्नोत्तरी, शांति मार्च, और कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया, जबकि संजय सिंह ने योग सत्र लिया। अंत में प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया।

बीजवाड़ में मनाई गई विवेकानंद जयंती

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत भाषण, चित्रकला और स्वदेशी जागरूकता दौड़ का आयोजन हुआ। अध्यापक सुगन चन्द कुमावत ने स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक कार्यों की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं और वेशभूषा अपनाने पर बल दिया। उप प्रधानाचार्य पारस मीणा ने विद्यार्थियों को ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’ के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पीएम श्री स्कूल देवली और दूनी में स्वदेशी दौड़ एवं करियर डे का आयोजन

पीएम श्री स्कूल देवली में प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा के नेतृत्व में स्वदेशी संकल्प दौड़ रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और स्टाफ ने भाग लिया। वहीं, पीएम श्री स्कूल दूनी में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में करियर डे मनाया गया, जिसमें शिक्षाविद पुरुषोत्तम स्वर्णकार और सत्यनारायण तिवारी ने स्वामीजी के दर्शन पर विचार रखे। दूनी में विद्यार्थियों ने स्वदेशी दौड़ के साथ पुलिस थाने का भ्रमण कर थाना अधिकारी रतन सिंह तंवर से करियर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d