Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएनएसएस शिविर का समापन और करियर डे का आयोजन हुआ

एनएसएस शिविर का समापन और करियर डे का आयोजन हुआ


Jahazpur News 12 जनवरी (आजाद नेब) राजकीय महाविद्यालय जहाजपुर द्वारा गोद लिए गए गांव जालमपुरा में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ।

समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य शिखा अग्रवाल ने की और मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रोफेसर रतनलाल सुवालका रहे। इस दौरान गौरव चौधरी, नरेश कुमार सेवालिया, बनवारी लाल वर्मा और प्रेरणा दाधीच ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि रतनलाल सुवालका ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और शिकागो भाषण पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद जयंती को करियर डे के रूप में मनाते हुए स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की गई और उत्कृष्ट कार्य के लिए छात्रा आयशा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार से नवाजा गया। सामूहिक भोज के साथ शिविर का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d