Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsमकर संक्रांति पर बरतें सावधानी : वाहन के आगे न बिठाएं मासूमों...

मकर संक्रांति पर बरतें सावधानी : वाहन के आगे न बिठाएं मासूमों को

“मांझा बन सकता है घातक”


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति के पर्व पर होने वाली पतंगबाजी के बीच दुपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। दरअसल 14 जनवरी को त्यौहार के दौरान आसमान से कटकर गिरने वाली पतंगों की डोर व मांझा सड़कों पर जानलेवा जाल बन जाती है।

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने छोटे बच्चों को दुपहिया वाहन के आगे पेट्रोल टैंक या पायदान पर बिठाते हैं, जो इस समय बेहद खतरनाक है। बाइक की गति के कारण मांझा सीधे बच्चे के गले, गाल व नाल समेत गर्दन के संपर्क में आता है और गंभीर दुर्घटना का कारण बनता है। लिहाजा बच्चों को वाहन के आगे बिल्कुल न बिठाएं और यात्रा के दौरान उनके गले को कपड़े या स्कार्फ से ढककर रखें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इसी तरह टूव्हीलर चालकों को खुद भी सावधानी बरतनी होगी। बता दें कि देवली में 13 से 15 जनवरी के बीच शहर में निश्चित तौर पर पतंगबाजी होगी। ऐसे में आमजन को सावधानी बरतनी होगी। खासकर मकर संक्रांति 14 जनवरी के मौके पर सावधान रहना होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले दोनों शहर निवासी एक किशोरी का गाल और नाक मांझे से कट गया था। वही विवेकानंद कॉलोनी निवासी एक युवक भी जयपुर में बुरी तरह जख्मी हो गया है। जिसे वहीं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d