Wednesday, April 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसंविधान शिल्पी की 135वीं जयंती पर देवली में उमड़ा जनसैलाब

संविधान शिल्पी की 135वीं जयंती पर देवली में उमड़ा जनसैलाब

झांकियों और गाजे-बाजे के साथ निकली रैली, सामाजिक एकता का गूंजा नारा


Deoli News 14 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को देवली शहर में सर्व समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच समिति देवली के तत्वावधान में उत्साह का संगम देखने को मिला। अंबेडकर विचार मंच समिति देवली के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा के नेतृत्व में पेट्रोल पंप चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक एक जुलूस निकाला गया।

Oplus_16908288

जिसमें जन-जन की भागीदारी रही। रैली के दौरान पूरा शहर बाबा साहब के जयकारों से गुंजायमान रहा और नीले झंडों के साथ लोग बाबा साहब के संदेशों का प्रचार करते हुए चल रहे थे। जुलूस में वाहनों पर बाबा साहब की तस्वीरों को विशेष रूप से सजाया गया था। पैदल मार्च के जरिए बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। रैली का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर एक स्कूल द्वारा मिल्क रोज पिलाकर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। रैली के समापन पर ममता सर्कल पर एक विशाल आम सभा आयोजित हुई, जिसे यहां के पूर्व विधायक रामनारायण मीणा और विधानसभा प्रत्याशी रह चुके नरेश मीणा ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान बनाकर भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक दिशा दी है। उनके संघर्ष और विचार आज भी पिछड़ों और वंचितों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं।

11 लाख रुपए देने की घोषणा की

मंच के मीडिया प्रभारी दिलकुश टाटावत ने बताया कि कार्यक्रम में शीला राजकुमार मीणा ने अंबेडकर विचार मंच के पैनोरमा निर्माण के लिए 11 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामनरायण मीणा, नरेश मीणा, शीला राजकुमार मीणा, शिवजीराम प्रतिहार, मुकेश मीणा, मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, राजबहादुर वर्मा, बन्नालाल वर्मा, केआर कमलेश, मोतीलाल, सुरेंद्र बैरवा, साबूलाल, रजनीश सुवालका, त्रिलोक बैरवा, रमेश मीणा, रविशंकर मीणा, तनसुख बैरवा, मनीराम वर्मा, सुरेश और रमेश सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

“भाजपा ने भी मनाई अंबेडकर जयंती”

भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर और उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को ‘पंच तीर्थ’ के रूप में विकसित कर उन्हें वास्तविक सम्मान दिया है। इस दौरान आरपी धाकड़, नवल किशोर चतुर्वेदी, दिनेश जैन, उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, सुनील सेठी, नन्द सिंह शक्तावत, कुलदीप सेन, शिव धाकड़, राकेश ओसवाल आदि ने उपस्थित रहकर रैली पर पुष्प वर्षा की।

हैहय क्षत्रिय कलाल समाज ने शीतल पेय और पुष्प वर्षा से किया स्वागत

कलाल समाज संस्थान देवली द्वारा रजनीश और बिट्टू सुवालका की अगुवाई में 14 अंबेडकर जयंती पर सेवा शिविर लगाया गया। समाज द्वारा शोभाद्वार सजाकर रैली का स्वागत किया गया और आमजन को शीतल पेय पिलाकर सेवा की गई। इस सेवा कार्य में रतन लाल सुवालका, रामस्वरूप सुवालका, माया देवी सुवालका, बंशीलाल कलवार, अनिल सुवालका, प्रदीप सुवालका और राहुल सुवालका सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d