Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका सभागार देवली में आयोजित दो दिवसीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सत्येंद्र व्यास ने संस्था प्रधानों को शैक्षिक चुनौतियों से निपटने और विभागीय नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
दूसरे दिन के विभिन्न सत्रों में कृष्णगोपाल माली ने लाडो योजना, रविकुमार मीणा ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन, नीरज कुमार जैन ने हरियालो राजस्थान व स्काउट और पप्पू कुमार वर्मा ने आनंददायी शिक्षा पर वार्ता दी। इसी तरह प्रवीण कुमार चौधरी ने लेखा नियम व एसएनए, पुरुषोत्तम कुमावत ने एसडीएमसी की भूमिका तथा मोहम्मद इदरीस ने कंप्यूटर साक्षरता एवं कैरियर मार्गदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीबीइओ हरिनारायण वैष्णव एवं वाक्पीठ अध्यक्ष अनिता लाठी ने सभी वार्ताकारों, भामाशाह रमेश गोयल, मोहम्मद इदरीस, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भागचंद जैन सहित आयोजन में सक्रिय रहे हरिराम कुमावत, राजेंद्र माहुर, विष्णु सोलंकी और अनिल गौतम का अभिनंदन किया। अंत में संगोष्ठी सचिव भगवान शर्मा ने वाक्पीठ का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



