Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर देवडावास के समीप रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह युवक बाइक पर सवार था।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवड़ावास मोड़ के समीप हुआ। मृतक बाबूलाल पुत्र भूरालाल रेगर निवासी ऊंचा थाना हनुमान नगर देवली है, जो रविवार सुबह 9 बजे टोंक की ओर से आ रहा था। घायल अवस्था में उसे दूनी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक गणेती में अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहा था। इस बीच उक्त हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर ऊंचा से परिजन दूनी चिकित्सालय पहुंचे हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी। वही मामले में परिजन रिपोर्ट देंगे। तब जाकर हादसे की वजह पता लग सकेगी। लेकिन परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर का अंदेशा व्यक्त किया है।



