Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसमर कैंप का अवलोकन कर बच्चों से किया संवाद

समर कैंप का अवलोकन कर बच्चों से किया संवाद


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वाधान में चल रहे अवकाशकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर (समर कैंप) का सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा ने अवलोकन किया।

कैंप इंस्ट्रक्टर महावीर प्रसाद बडगूजर ने बताया कि कैंप में सीडीईओ बैरवा ने डांस क्लास, कंप्यूटर क्लास, ड्राइंग क्लास, इंडोर आउटडोर गेम सेक्शन,आर्ट एंड क्राफ्ट सेक्शन, ब्यूटी एंड वेलनेस लैब, मेहंदी, योग प्राणायाम आदि गतिविधियों का अवलोकन कर संबलन दिया। सीडीआईओ ने कहा कि स्काउट के समर कैंप बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतरीन मंच है। प्रतिभागियों को चाहिए कि यहां पर सीखे गए कार्यों को जीवन में आत्मसात करे। सीडीइओ ने बच्चों से कैंप संबंधी विभिन्न प्रश्न भी किए।

इस दौरान पर कैंप प्रभारी अशोक शर्मा, उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजीव भारद्वाज, स्काउट के मुकेश प्रजापत,अनिल गौतम, खेमराज मीणा, कैंप इंस्ट्रक्टर गिरधारी लाल शर्मा, शिवजी लाल जाट, रेखा मीणा, पूजा सेन, दीप्ति सेन सहित प्रतिभागी छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d