Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसमाज अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को नहीं भूले

समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को नहीं भूले

  • देवली में विश्व आदिवासी दिवस मनाया

  • आरक्षण के समर्थन में 21 अगस्त भारत बंद का किया समर्थन


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय बाबा मंडी मीणा धर्मशाला में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस, मूल निवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम पूर्व आईएएस केआर कमलेश की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

इस दौरान आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। वक्ताओं में प्रमुख रूप से अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष राजबहादुर रेगर, मीणा समाज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि कुमार मीणा, शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष रंगलाल मीणा, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष कुलदीप मीणा, जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा, उप प्रधान महादेव मीणा पंचायत समिति सदस्य विनोद मीणा, रामसिंह मीणा, पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, प्रधानाचार्य रमेश मीणा, लक्ष्मी नारायण मीणा, नरेश, हंसराज मीणा, पूर्व कस्टम नंदकिशोर मीणा आदि ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत गौरवशाली परंपराओं को नहीं भूले। यहीं परंपराएं समाज की पहचान है। साथ ही हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसटी, एससी समाज के आरक्षण पर दिए निर्णय पर असहमति जाहिर की और समाज से आरक्षण को बचाने के लिए तत्पर रहने की बात कही गई। वहीं सरकार से जल्द समाज के हित में निर्णय लेने का आह्वान किया गया। इसे लेकर सरकार क़ो संदेश देने के उद्देश्य से 6 वर्ष पूर्व 2 अप्रेल 2018 की तरह एक बड़ा आंदोलन 21 अगस्त को भारत बंद कर समर्थन करते हुए समाज से बड़ी संख्या में एकत्रित होने के लिए कहा गया। देवली, जहाजपुर व आसपास क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए कार्य किए जाने का प्रस्ताव लिए गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d