“कलाल समाज संस्थान की बैठक”
Deoli News 13 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैहेय कलाल समाज संस्थान देवली की रविवार सुबह 11 बजे सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना से हुई।
इस दौरान रामस्वरूप सुवालका ने सभा की अध्यक्षता की। कोषाध्यक्ष धर्मचंद मेवाड़ा ने वर्ष 2024 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें संस्थान के भूखंड पर निर्माण करना, सहस्त्र बाहु जयंती पर ब्लड डोनेशन शिविर आयोजित करना, वर्ष 2025 में समाज के लिए योगदान लेना और हर माह एक बैठक आयोजित करना शामिल है। इन प्रस्तावों को सभी सदस्यों ने स्वीकृति दी। सभा में कैलाश चंद सुवालका, दलेल चंद, सम्पत सुवालका, बंशीलाल कलवार, अनिल सुवालका, सत्यनारायण, धर्मेंद्र मेवाड़ा और सुरेंद्र सुवालका सहित कई सदस्य उपस्थित थे।



