Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसमाज ने आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

समाज ने आक्रोश जताते हुए राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


Deoli News 11 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को देवली के खटीक समाज में रोष देखा गया।

समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने, मामले की जांच सीबीआई से कराने और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इस दौरान समाज के नोरत खींची, रामसिंह खींची, अमित भारती, मुकेश सामरिया, संपत सामरिया, ललित सोयल, बंटी सोयल, सत्यनारायण खींची, मुरली खटीक और मनराज खटीक समेत समाज के लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू और खटीक समाज प्रदर्शन के लिए मजबूर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d