Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसम्भागीय आयुक्त व जिला कलक्टर से मिला शिक्षक बीएलओ प्रतिनिधि मंडल

सम्भागीय आयुक्त व जिला कलक्टर से मिला शिक्षक बीएलओ प्रतिनिधि मंडल

शिक्षकों को चुनाव कार्य से मुक्त करने की मांग


Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्षेत्र के शिक्षक बीएलओ ने सम्भागीय आयुक्त व जिला कलक्टर से अपनी पीड़ा जाहिर की। बीएलओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त करने के लिए प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया था।

लेकिन अभी तक इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं होने से शिक्षकों में असन्तोष हैं। बीएलओ अशोक चन्देल व शिवकरण बैरवा ने बताया कि उनकी उम्र 58 वर्ष से अधिक है। जबकि निर्वाचन विभाग ने 55 से अधिक उम्र के शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त करने के स्पष्ट आदेश दिए है। सभी बीएलओ व शिक्षकों ने इस कार्य से मुक्त नहीं होने तक तब संघर्ष जारी रखने का निर्णय किया। ज्ञापन के दौरान राजेश परोता, अब्दुल सब्बीर, बृह्मराज मीणा, परशुराम जाट, ताराचंद कुम्हार, रामावतार वैष्णव, ओमप्रकाश जाट , रणवीर सिंह मीणा, राजकुमार मीणा, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, नरेश माली, गोवर्धन लाल, अनिल कुमार, नेमीचंद यादव, सुरेश कुमार सहित शिक्षक थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d