लोगों का जीवन बचाने की कही बात
Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को जनजागरूक अभियान के मद्देनजर परिवहन निरीक्षक गंगाराम रैगर व टोंक ट्रैफिक इंचार्ज भेरूलाल चौधरी ने शहर की इम्मानुएल मिशन स्कूल देवली व मां भारती विद्या मंदिर स्कूल में सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।
इस दौरान परिवहन निरीक्षक गंगाराम रेगर ने विद्यार्थियों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, स्पीड कंट्रोल और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। जिला यातायात प्रभारी भेरूलाल चौधरी ने सड़क पर कार चलाते समय सीट बेल्ट, गति सीमा, मोबाइल का प्रयोग नहीं करना और गलत दिशा में ड्राइविंग न करने की जानकारी दी। इसी तरह यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल ने बताया कि सड़क पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर राज्य सरकार द्वारा 5 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाता है। कोई भी व्यक्ति सड़क पर घायल मिलता है तो उसे तत्काल अस्पताल ले जान में मदद करें। कार्यक्रम में महावीर माहुर, केएम इब्राहिम, देवली ट्रैफिक इंचार्ज इमरान खान, पुलिसकर्मी ओमप्रकाश टेपन, कैलाश चौधरी, अनीस मोहम्मद उपस्थित थे।



