Deoli News 3 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल में श्रीराधारानी आश्रम गौशाला सिरोही के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिन को कथावाचक विनी किशोरी ने कथा का वाचन किया।
उन्होंने कहा कि जीव का सच्चा मित्र ईश्वर ही है। श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण व सुदामाजी की मित्रता की अद्भुत कथा का वर्णन आता है। ऐसी मित्रता संसार ने कभी नहीं देखी। कथा के आयोजक आचार्य धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि श्रीराधारानी आश्रम गौशाला सिरोही के तत्वावधान में राजमहल गांव में यह तीसरी कथा है। गौशाला की ओर से निरन्तर धर्म प्रचार अभियान की तहत गांव-गांव व ढाणियों तक श्री मद्भागवत कथा के आयोजन के माध्यम से धर्म प्रचार व गौसेवा के लिए लोगों को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी कथा का आयोजन ग्राम पंचायत चांदली के सारदडा़ गांव 5 फरवरी से किया होगा। जिसकी पूर्णाहुति 12 फरवरी को होगी।



