Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसरकारी योजनाओं के लिए आमजन को नहीं काटने पड़े चक्कर, ऐसी व्यवस्था...

सरकारी योजनाओं के लिए आमजन को नहीं काटने पड़े चक्कर, ऐसी व्यवस्था हो-विधायक

पंचायत समिति के साधारण सभा आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे

@आजाद नेब

(लाइव कवरेज)


Jahazpur News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायत समिति साधारण सभा सोमवार को पंचायत सभागार में प्रधान कौशल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेयजल, बिजली, विकास एवं बाढ़ राहत बचाव कार्य पर चर्चा की गई। बैठक में विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है।

अधिकारी विकास कार्यों के प्रपोजल बना‌कर भेजे। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ आमजन को मिलें ओर आमजन को ऑफिस के चक्कर ना काटने पड़े ऐसी व्यवस्थाएं हो। उन्होंने कहा कि 2020 पंचायत राज के चुनाव हुए थे। तब से लेकर आज तक कोई साधारण सभा नही होने से क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। सोमवार को पहली बार बैठक हो रही है। अब क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे। बैठक में चर्चा करते हुए सीआर मोहित मीणा ने कहा कि पूर्व में जो समितियां बनाई गई थी। उन्हें निरस्त की जाकर नई समितियों का गठन किया जाएं।

बोर्ड द्वारा मौजूद सभी पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्यों के प्रस्ताव लिए गए। जिनका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बिलेठा सरपंच शैतान मीणा ने स्कूल व खेल मैदानों पर हो रहे अतिक्रमण एवं सफाई व्यवस्था का मामला उठाया। गंधेर सरपंच मंजू शर्मा ने पंचायत क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने की मांग की। सरपंच वेदप्रकाश खटीक ने कहा कि ई मित्र कियोस्क पर लगाम लगाई जाएं, इन पर मनमर्जी से काम हो रहे है इनके द्वारा फर्जी तरीके से पेंशन चालू की जा रही है। चंबल परियोजना द्वारा ग्रामीण इलाकों में डाली जा रहे पाइप लाइन से करोड़ों रुपए की लागत से बने रोड़ को तोड़कर छोड़ने, पाइप लाइन गहराई में नहीं खोदने, ठेकेदार चंबल परियोजना के अधिकारियों पर हावी होने, 2-2 हज़ार रूपए आमजन से लेने सहित कई समस्याओं को लेकर सरपंच शैतान मीणा, वेदप्रकाश खटीक, मंजू शर्मा ने जोर शोर से मामला सदन में उठाया।

सभी ग्राम पंचायतों मे चारागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सभी सदस्यों ने पुर जोर तरीके से आवाज़ उठाई। जिस पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने को कहा। होम्योपैथिक डॉ. हरीश यादव ने कहा कि होम्योपैथिक इंटेरियर एरिया में होने की वजह से इस डिस्पेंसरी का संचालन बैंक ऑफ बड़ौदा के पुराने भवन में संचालित किया जाएं। जिस पर सभी मौजूद सदस्यों ने अनुमोदित किया।

गौरतलब है कि 21 पंचायत समिति सदस्यों वाली समिति की साधारण सभा की बैठक मे से केवल प्रधान सहित 7 सदस्य ही मौजूद थे। बाकी सदस्य नदारद रहे‌। बैठक में तहसीलदार रवि कुमार मीणा, नायब तहसीलदार बलवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, आशा जाट, लादू देवी धाकड़, शांति देवी मीणा, नंदू देवी मीणा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक जाट, सीबीईओ ओमप्रकाश खटीक, सिंचाई विभाग एईएन रामप्रसाद मीणा, क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगेंद्र सिंह शक्तावत, बिजली निगम के एईएन सुरेश मीणा, दिनेश मीणा, पीएचडी विकास जैन, पीडब्ल्यूडी सोहन लाल, समाज कल्याण विभाग नीलम जैन, सांख्यिकी विभाग के चेतन प्रकाश मीणा, नगर पालिका ईओ राघव मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी सीताराम मीणा, वाटर शेड एईएन रामराज मीणा, चंबल परियोजना हिमांशु, अनिल जांगिड़, बीपीएम रामजस मीणा, महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर ललिता शर्मा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d