Desk News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के मौके पर शनिवार को जिला मुख्यालय के कृषि ऑडिटोरियम में जिला विकास प्रदर्शनी लगी। जिसका अवलोकन एवं जिला विकास पुस्तिका का विमोचन सहकारिता मंत्री गौतम कुमार, देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह आदि ने किया।
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया एवं पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी थे। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। टोंक जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में राज्य एवं जिला स्तर के कार्यक्रमों के फोटो के माध्यम से विकास कार्यों एवं प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। आमजन विकास प्रदर्शनी 17 दिसंबर तक देख सकते है। मुख्य अतिथि ने पंच गौरव, राजीविका, महिला एवं बाल विकास की स्टॉल पर जाकर विभागीय योजनाओं की उपलब्धि एवं नवाचारों को देखा और इसके बारे में जानकारी ली। राजीविका की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की।
इस दौरान एडीएम रामरतन सौकरिया, सीईओ परशुराम धानका, जनसंपर्क अधिकारी अपूर्व शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सरोज मीणा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा शर्मा, विद्युत निगम के एसई राहुल असीवाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. छोटूलाल बैरवा, नगर परिषद आयुक्त ममता नागर, जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ सहायक अक्षय नागरा, जनसंपर्क कर्मी रिजवान अनीस समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।



