Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी स्थित वात्सल्य धाम में बुधवार दोपहर बाद उस समय हल्ला मच गया, जब करीब ढाई फीट लंबा धामण प्रजाति का सांप कॉलोनी में आ गया।
दरअसल सांप गौतम आश्रम के पास स्थित शिव मंदिर के समीप पंकज बिलोची और मनीष बागड़ी के मकान की नाली में घुसकर मेंढक को निगलकर बैठ गया था। सांप दिखाई देने पर कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर एवं सांपों के जानकार एजेंसी निवासी गजेंद्र सिंह सोलंकी को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे गजेंद्र सिंह ने नाली के नीचे रैंप में घुसे सांप को बोरिंग के पानी के दबाव से बाहर निकाला। बाहर आने के बाद सांप कुछ समय के लिए हिंसक हो गया और उसने काटने का भी प्रयास भी किया। हालांकि गजेंद्र सिंह ने पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। धामण सांप को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान मौके पर सभी की नजरें सांप को सुरक्षित पकड़ने की कार्रवाई पर टिकी रहीं।


