Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार अजा एकादशी को देवली से रवाना होगी।
यात्रा से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि यह अजा एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 19 अगस्त को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह 10:30 बजे जगदीश धाम के पास पहुंचना। श्रद्धालु 9414276912 नं पर संपर्क कर सकते है।


